न्यूज़- कोरियन एंटोनी
सैन्य जानकारी के अनुसार, सेना की आरआर बटालियन द्वारा टोपा पीर क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों होने के चलते तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान गुरुवार दोपहर जिप्सी से सवार होकर बफलियाज मार्ग से गुजरने के दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी थाना मंडी में गुरुवार को सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में बलिदान हुए पांच जवानों में से एक चौबेपुर (कानपुर) का भी जांबाज लाल था। आर्मी में जीडी सिपाही करन कुमार यादव ( भीम) चौबेपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव का निवासी था।
देर रात अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद घरवालों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पूरे गांव में मातम बना हुआ है। भाऊपुर गांव निवासी किसान बालक राम यादव का बेटा करन कुमार दो भाई व तीन बहनों में मंझला था। परिवार में बहन साधना व आराधना की शादी हो चुकी है।