रुडकी। जीआरपी, आरपीएफ और वीडियो सर्विलांस टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी एसओ ममता गोला ने बताया कि चेकिंग में कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। टीम ने स्टेशन पर खानपान का सामान बेचने वाले काम कर रहे वेंडरों को हर सामान की रेट लिस्ट लगाने, बासी या एक्सपायर हो चुका सामान स्टॉल पर न रखने तथा ग्राहक को बिल देने की हिदायत दी। इसके अलावा टीम ने कुलियों और कर्मचारियों से बात की। उनसे कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने तथा उनके साथ अच्छा व्यवहार करने की अपील भी की।