पिथौरागढ़। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सड़क,पानी के मुद्दे छाए रहे। गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने जल जीवन मिशन में बिछाई गई पेयजल लाइनों की निगरानी न होने व बार-बार सड़कों की मांगों पर कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए।
इस दौरान सदन में अधिकारियों ने सदस्यों के सवालों का जबाव दिया। इस दौरान सीडीओ वरुण चौधरी,उपाध्यक्ष कोमल मेहता सहित अन्य लोग शामिल रहे।