न्यूज़- कोरियन एंटोनी
मंगलपुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और मासूम बेटी को पटक कर मार डाला। बहन के आने पर आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के चंदकुरा में शराब के नशे में बुधवार की देर शाम घर पहुंचे पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वहीं, पास की चारपाई पर लेटी पांच माह की बेटी को गुस्से में उठा कर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चंदकुरा निवासी दीपक कुरील मंगलपुर में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता है। तकरीबन रात आठ बजे के करीब वह शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी पूजा से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद उसने लाठी-डंडे से पूजा की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन चारपाई पर सो रही पांच माह की बच्ची रोने लगी।