चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग ने पाटी अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम की जानकारी दी गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष गर्ग के नेतृत्व में चले अभियान में लोगों से साफ-सफाई रखने, गंदा पानी एकत्र नहीं होने देन, बुखार होने पर जांच कराने आदि को कहा गया। कार्यक्रम में डॉ. मोनिका जोशी, डॉ. मनीषा, ब्लॉक प्रोगाम मैनजेर अमर चंद, विकास थ्वाल, राजेंद्र पनेरू आदि मौजूद रहे।