धर्मनगरी में बुधवार को लोग गर्मी के प्रकोप से परेशान रहे। गर्मी के कारण दिन में लोगों के पसीने निकाल गए। इस दौरान गर्म हवाओं और धूप की तेज तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया
हालांकि रात को तापमान में गिरावट के बाद लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। आंकड़ों के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान में 05.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के अनुसार धर्मनगरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
लेकिन न्यूनतम तापमान घट कर 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।