नई टिहरी। बरसात के सीजन से पहले रजाखेत बिजली घर में सभी पुराने पैनलों के स्थान पर नये पैनल स्थापित किए गये हैं। पैनलों की मदद से प्रतापनगर क्षेत्र में 11000 केवी की मदद से निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जाती है, जो अब डिस्टर्ब नहीं होगी। यह जानकारी देते हुए यूपीसीएल के नव नियुक्त ईई अमित आनंद ने बताया कि प्रतापनगर क्षेत्र की लगभग 10 हजार की आबादी इससे लाभान्वित होगी। बिजली आपूर्ति क्षेत्र में बेहतर होने से लोगों के काम-धंधे प्रभावित नहीं होंगे।
कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि जनपद में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूत की जाय। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिकता से काम किया जायेगा। नई टिहरी नगर क्षेत्र में प्रयास रहेगा कि बिजली के चलते काम धंधे वालों लोगों को किसी तरह की परेशानी न हों। उपभोक्ताओं को समय से बिजली के कनक्शन मिले और राजस्व वसूली में बढ़ोतरी की जाय।