न्यूज़- कोरियन एंटोनी
धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे ने ऑटोमेटिक राइफल से दो नहीं बल्कि तीन गोलियां चलाई थीं। तीसरी गोली सेवादार पर चलाई गई थी लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। बृहस्पतिवार सुबह 6:13 बजे बाबा तरसेम सिंह पर दो गोलियां दागने के बाद जब हत्यारे भागे तो सेवादार जसपाल सिंह ने ईंट उठाकर उन्हें मारने का प्रयास किया तो उन्होंने उस पर फायर किया। हालांकि गोली जसपाल को न लगकर लंगर हाॅल के पिलर में जा घुसी।
मामला पुलिस में विचाराधीन हैं। एफआईआर में मेरा नाम देने का कोई आधार नहीं है। मैं अभी इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा। – हरबंश सिंह चुघ, अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब