अल्मोड़ा। आज प्रातः 5 बजे योगाभ्यास के पश्चात नि:शुल्क योग शिविर का समापन किया गया। पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के योग साधक,योग विशेषज्ञ, विभिन्न पदो के पदाधिकारियों (पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ) की अल्मोड़ा शाखा एवं राज्य उत्तराखंड के योग प्रभारी जनों की उपस्थिति में इस नि:शुल्क योग शिविर का समापन किया गया। जिसमें वैदिक विधि से,अग्निहोत्र विधि के माध्यम से पांच कुंडली हवन यज्ञ किया गया।ढूंगाधारा एवं पूर्वी पोखर खाली के स्थानीय निवासी,आम जन मानस और मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र/ छात्राओं,योग साधकों,ताइक्वांडो खिलाडियों के द्वारा हवन यज्ञ किया गया।
जिसमे नीमा नगरकोटी,प्रतीक बिष्ट,वर्षा मेहता,अन्नू कुमारी,अवनि बिष्ट,अंशिका बिष्ट,अनंत बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट,श्रीमती मंजू बिष्ट,श्रीमती राधा रावत,श्रीमती सिराडी, कुमारी दीक्षा कांडपाल,मानसी कांडपाल, हेमंती बोरा,भूमिका तिलाड़ा,मयंक गैड़ा, मयंक पिलखवाल,प्रज्ञा कथ्यात,रिया बोरा,जसोद सिंह बिष्ट,भूपेंद्र बल्दिया, प्रणव बल्दिया,मयंक जोश,लक्षिता जोशी, लोकेश मेहता ,श्रीमती माया भोज,तुलसी सिराड़ी,विजय भट्ट,सार्थक जोशी,भावना बिष्ट ,स्नेहा नगरकोटी,प्रियांशु कुटोला, उपस्थित रहे।इस पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के समापन समारोह के अवसर पर सभी ने पांच कुंडलीय हवन यज्ञ में आहुतियां दी।
सभी के द्वारा हवन यज्ञ कर समाज कल्याण, लोकहित ,राष्ट्र (भावना) हित के साथ साथ सबके अच्छे स्वास्थ और सुंदर भविष्य की कामना के साथ ही परमपिता परमेश्वर को याद करते हुए जगत कल्याण की प्रार्थना की गई। इस हवन यज्ञ में श्रीमती माया भोज (महिला जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति अल्मोड़ा),श्रीमती तुलसी सिराड़ी (संगठन मंत्री पतंजलि योग समिति अल्मोड़ा),जसोद सिंह बिष्ट (पतंजलि किसान सेवा समिति उत्तराखंड ), कमल कुमार बिष्ट (युवा प्रभारी भारत पतंजलि अल्मोड़ा),भूपेंद्र बल्दिया (प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति अल्मोड़ा),योग साधक व हवन यज्ञ विशेषज्ञ प्रणव बल्दिया,अन्नत बिष्ट,हेमंत बोरा सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।