*देहरादून । मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।
मुख्य सचिव ने कहा कि राजकीय पॉलीटेक्निक नई टिहरी में कार्य में हॉस्टल सुविधा को भी जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग के किसी भी निर्माण कार्य के लिए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उस कार्य के लिए चिह्नित स्थान बेस्ट सूटेबल साईट है इस के लिए साईट सिलेक्शन कमेटी की रिपोर्ट भी लगाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान रीठामंडी पेयजल योजना (लागत ₹ 2064.02 लाख), तामली चम्पावत में बहुग्राम पेयजल योजना (लागत ₹ 1457.21 लाख), मसूरी के क्यारखुली में मल्टीलेवल पार्किंग (लागत ₹ 1606.10 लाख), बासुकेदार में तहसील बिल्डिंग (लागत ₹ 1226.20 लाख) के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। इसके साथ ही रामनगर में बस पोर्ट निर्माण में (लागत ₹ 2157.12 लाख) के अतिरिक्त कार्यों और यूपीसीएल की केदारनाथ धाम में 33 के सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम में (₹ 45.20 करोड़) के अतिरिक्त कार्यों को जोड़े जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव, श्री रविनाथ रमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।