हरिद्वार। बहादराबाद गंग नहर में नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में बहे कंपनी कर्मचारी का पता दूसरे दिन भी नहीं चल पाया है। जल पुलिस ने रविवार को भी युवक की तलाश में रेस्क्यू किया। शनिवार में पानी के तेज बहाव में अठारह वर्षीय युवक नहाते वक्त बह गया था। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि गोविंद (18) वर्ष पुत्र शेरू निवासी बिजनौर हाल सिडकुल पानी में नहाते वक्त डूब गया था। जिसकी तलाश जारी है।