हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन तथा श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुण्ड पर कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना को लेकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ निहारिका सेमवाल, सभापति श्रीगंगा सभा कृष्ण कुमार शर्मा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।