न्यूज़- कोरियन एंटोनी
मंडलायुक्त ने स्टीयरिंग कमेटी के फैसलों की समीक्षा के लिए अधिकारियों संग बैठक की। इसमें चौराहों को जाममुक्त करने के लिए गठित कमेटियों की सिफारिश पर तीन चौराहों के लिए एक राय बनी।
कानपुर शहर के यातायात के लिए नासूर बन चुके ई-रिक्शा वाहनों पर नकेल कसने के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी है। शहर के तीन प्रमुख चौराहों को नो ई-रिक्शा जोन बनाया जाएगा। घंटाघर, टाटमिल और रामादेवी चौराहे के चारों ओर 50 मीटर के दायरे में ई-रिक्शा नहीं आ सकेंगे।
इस रेंज से बाहर उनके लिए स्टॉप प्वाइंट निर्धारित किए जाएंगे, जहां वे सवारी उतार या बैठा सकेंगे। इसको लेकर सोमवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में एक राय भी बन गई है। सूत्रों की मानें, तो इसी हफ्ते इसको लेकर आदेश जारी हो जाएंगे।
लॉटरी के जरिये रूट जारी कर एलॉट किए जाएंगे
चालान की रकम नियमित अवधि में वसूलने के निर्देश
बसों के लिए जगह होगी चिह्नित