नई टिहरी। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल निर्माण कार्य में लगी कंपनी में कार्यरत एक युवक अपने घर में रस्सी पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिये श्रीनगर अस्पताल भिजवाया। देवप्रयाग के बागेश्वर (पंतगांव ) निवासी राकेश (35) पुत्र स्व. चमन सिंह घर में लगी लकड़ी की बल्ली के सहारे रस्सी पर झूलता मिला। राकेश एक कंपनी में बतौर आफिस बॉय कार्यरत था। देवप्रयाग थाने के एसएसआई अनिरुद्व मैठाणी ने बताया कि बीते दो माह से बीमार राकेश ऋषिकेश से इलाज करने के बाद कुछ दिन पूर्व अपने घर लौटा था,इस दौरान उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके गई थी।
पुलिस ने बताया कि राकेश की पत्नी द्वारा सात जून को लगातार फोन किये जाने के बाद भी जब राकेश ने फोन नहीं उठा तो उनकी पत्नी मायके से ससुराल लौट आई। घर में देखा तो राकेश कमरे में लगी लकड़ी के सहारे रस्सी पर लटका है। पत्नी की सूचना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने राकेश का शव को नीचे उतार कर मौके पर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राकेश करीब डेढ़ साल से इस कंपनी में कार्यरत था, बीते दो माह से बीमार होने से वह काम पर नहीं जा पा रहा था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मामले छानबीन में जुटी गई है।