न्यूज़- कुरियन एंटोनी
देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी।
देवरिया शहर के रामनाथ मोहल्ले में मंगलवार को कर्मकांड के दौरान पीपल के पेड़ पर घंट बांधते समय देवेश चीखकर रो पड़ा। यह दृश्य मौजूद लोगों की आंखे नम हो गईं। रोते बिलखते हुए बोला कि मेरे घर को बर्बाद करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा मिले और सरकारी जमीन पर बने प्रेम के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। घटना के दिन देवेश कहीं कथा वाचने गए थे।
वहीं मंगलवार दोपहर में रुद्रपुर कोतवाली फतेहपुर गांव लेहड़ा टोला पर सत्य प्रकाश दुबे और उनके चार सदस्यों की हत्या के मामले में नामजद प्रेम यादव की संपत्तियों का राजस्व विभाग ने ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने प्रेम यादव के दरवाजे और मकान की भूमि को नापा।
आला अफसरों का निर्देश है कि अगर सरकारी भूमि पर मकान हो तो तुरंत धवस्त कर दिया जाए। इसको लेकर पूरे गांव में और आरोपी पक्ष में हड़कंप है।