रुड़की। भाजपा के संपर्क अभियान के तहत गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पार्टी जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोहर लाल शर्मा के आवास पहुंचे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास हो रहा है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में आम लोगों को कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाया जा रहा है। उनके कार्यालय पर चल रहे सेवा केंद्र में भी लोग कल्याणकारी योजनाओं के फार्म भरवा कर लाभ उठा रहे हैं।