रुड़की। डेंगू के खतरे को देखते हुए सिविल अस्पताल में बारह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अभी तक रुड़की में डेंगू का केस नहीं आया है लेकिन एहतियातन वार्ड बनाया गया है। हर साल बरसात के मौसम में डेंगू फैलता है। आमतौर पर अगस्त, सितंबर में डेंगू के मरीज आते हैं। इस बार लगातार बारिश के बाद कई जगह पानी भरा हुआ है। देहरादून में डेंगू के मामले सामने आने के बाद सिविल अस्पताल में भी तैयारी शुरू की गई है। बारह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर इसमें मरीजों को भर्ती किया जाएगा।