न्यूज़- कोरियन एंटोनी
संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी नीलम को एफआईआर की कॉपी देने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का रूख किया है। यूएपीए मामले में चार आरोपियों को 15 दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया।
संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी नीलम को एफआईआर कॉपी देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आरोपी नीलम आजाद को एफआईआर की कॉपी देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है।
आरोपी ललित झा की पुलिस रिमांड बढ़ी
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आज आरोपी ललित झा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ललित की पुलिस रिमांड को बढ़ा दिया है। अब पांच जनवरी 2024 को सुनवाई होगी। बीते गुरुवार को संसद में हालिया सुरक्षा उल्लंघन को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज यूएपीए मामले में चार आरोपियों को 15 दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया।