रुड़की। विश्व पर्यावरण दिवस पर समर्पण जन कल्याण संगठन की ओर से वर्ल्ड बैंक कॉलोनी के पार्क में फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही पार्क के चारों ओर सफाई की। समर्पण के पर्यावरण प्रभारी संदीप यादव, अरुण कोहली के साथ एसपी देहात स्वप्न किशोर, विधायक प्रदीप बत्रा ने पौधरोपण किया। पौधरोपण में सुरेंद्र सैनी, प्रवीण यादव और वन विभाग के अनीश सैनी, अमन सैनी, करुणा, नरेंद्र, शिल्पी, पंकज शर्मा, बलविंदर सिंह ने भी भाग लिया।