न्यूज़- कुरियन एंटोनी
खाना बनाते वक्त आशुतोष सेमवाल की दुकान में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग अन्य दुकानों से फैलती हुई सिलिंडर तक जा पहुंची जहां एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए। केदारनाथ धाम में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। गौरीकुंड में मंदिर के पास एक होटल में सिलिंडर फट गया। इस दौरान कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। वहीं, आग फैलती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान होई जनहानि नहीं हुई।
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग के कारण होटल एवं कुछ यात्रियों का समान भी जल गया है। यात्री एवं होटल कर्मचारी सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज सुनते ही सभी होटल से दूर भाग गए थे। राजवार ने बताया कि पुलिस ने सिलिंडर फटने समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।