न्यूज- कोरियन एंटोनी
हर साल शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 24 अगस्त को एससीईआरटी ऑडिटोरियम में समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

सीएम धामी ने मेधावियों को किया सम्मानित
अपने-अपने क्षेत्र में नेता बनें- सीएम धामी
जीवन में विकल्प रहित संकल्प लीजिए, तभी सपने पूरे होंगे-सीएम धामी
विषम हालातों में पाया मुकाम, हमें आप पर गर्व है- सीएम धामी
सीएम धामी ने होनहारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सब हमारे राज्य का भविष्य हैं। आप मेधावियों ने हम सबको गौरवांवित किया है। अभी यह शुरुआत है। यह मत सोचना कि आप सिर्फ परिवार के बेटे हो। सम्मानित होने के बाद आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। यहां समाज की भावना आपसे जुड़ गई है। मोहल्ले शहर प्रदेश की उम्मीदें हैं आपसे। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनेगी। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्प्रेरक बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे हैं। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने बहुत विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया। कहा कि पीयूष ने विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया है। कंचन गार्ड की बेटी हैं। उनकी सफलता उदाहरण है। अंशुल नेगी हों या आयुष अवस्थी सभी उदाहरण हैं हमारे लिए। ऐसा लग रहा है हम खुद को सम्मानित कर रहे। नई शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम मिलेगा। रोजगार परक शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।
शिक्षा मंत्री ने मेधावियों को किया संबोधित

10वीं में इन्हें मिलेगा सम्मान

हाईस्कूल के प्रदेश स्तरीय टॉपर्स में जेबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत, जनता एचएसएस मनीपुर चाक रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा और एसवीएमआईसी श्रीकोट गंगनाली पौड़ी गढ़वाल के आयुष को सम्मानित किया जाएगा।
12वीं में इन्हें मिलेगा सम्मान
13 जिलों के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे सीएम
इसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों के टॉपर्स शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आठ टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 108 टॉपर्स को भी मेधावी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।