रुड़की। थाना बहादराबाद क्षेत्र की एक महिला ने महिला हेल्प लाइन में बताया कि नवंबर 2022 में उसकी शादी रहमतपुर गांव में हुई थी। शादी में मायके वालों ने 17 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ समय बाद दहेज में कार न मिलने पर उसके सुसराल वाले ताना मारने लगे।
शादी में दिए गए आभूषण भी अपने पास रख लिए। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति श्रवण, ससुर मानसिंह, सास पवित्रा, जेठ अमित, जेठानी मनीता व ननद अन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।