मारपीट के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 11 निवासी रानी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 16 अप्रैल की शाम को उसकी बहू राखी से उसकी पुत्री रति में मामूली कहासुनी हो गई थी।
इसी बात को लेकर 17 अप्रैल की सुबह उसकी बहू उठी और उसकी लड़की के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गई। घटना के बाद उसकी बहू उसकी पुत्री व उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गई। पुलिस ने इस मामले में राखी के खिलाफ धारा 115, 351(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।