रुडकी। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि ऊर्जा निगम के जेई संजीव जैसवाल ने तहरीर देकर बताया कि पलूनी गांव में एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस तथा ऊर्जा निगम की टीम ने गांव में छापा मारा। बिजली चोरी के आरोप में हारून, बाबू हसन, शराफत, गफ्फार, प्रवेज, इकबाल, इरफान निवासीगण पलूनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।