रुड़की। छात्रा की आत्महत्या के मामले में सहपाठी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली को गणेश विहार निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 17 वर्षीय पुत्री देहरादून में पढ़ रही थी। पुत्री की सहेली मुस्कान गुप्ता निवासी कटरा बजरंग चौक बिसौली जिला बदायूं रूम पार्टनर थी।
मुस्कान ने उसकी दोस्ती अपने भाई पार्थ गुप्ता से कराई थी। पार्थ गुप्ता ने अन्य साथियों से भी उनकी पुत्री को मिलाया था। इंस्पेक्टर बीएल भारती ने बताया कि पार्थ गुप्ता, मुस्कान गुप्ता निवासी कटरा बजरंग चौक बिसौली जिला बदायूं और निवेश गुप्ता निवासी बागपत और रुड़की निवासी देव गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।