न्यूज- कोरियन एंटोनी

ये शव मामूली रूप से झुलसे भी थे। इस बीच तबस्सुम के दो बेटे हसन (4) व शहजान (5) कहीं नजर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर जेसीबी के साथ ही बचाव दल तेजी से मलबा हटाने में जुट गए। देर रात हसन और शहजान के शव बरामद हुए। इधर, रहमान के दामाद नाजिम का अभी भी पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जिसके घर धमाका, उसकी बहू, दो पौत्र की मौत, पत्नी व बेटी घायल
हादसे में जिस तबस्सुम की मौत हुई है, वह रहमान शाह की बहू है। वहीं उसके दो पौत्रों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा खुद रहमान, उसकी पत्नी छोटी बेगम, विवाहित बेटी फातिमा पत्नी नाजिम व फातिमा की जेठानी सितारा पत्नी नासिर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। एक अन्य व्यक्ति भी घायल मिला है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान व सीओ मीरगंज गौरव सिंह समेत आसपास के कई थानों की पुलिस व तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। देर शाम एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

लापरवाही में इन पर गिरी गाज
एसएसपी ने धमाके में लापरवाही मानते हुए दो माह पहले ही आए सिरौली इंस्पेक्टर रवि कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। कस्बा इंचार्ज देशराज सिंह, हल्का इंचार्ज दरोगा नाहर सिंह, बीट आरक्षी कस्बा अजय कुमार व बीट के मुख्य आरक्षी कल्याणपुर सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

27 सितंबर से जिले में विस्फोटक लाइसेंस होल्डर्स का सत्यापन अभियान शुरू हुआ है। इस सूची में लाइसेंसधारक नासिर शाह का भी नाम था। आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री ससुराल में छिपा दी थी। इसमें स्थानीय पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है। हादसे में दो बच्चों समेत पांच की मौत हुई है।– अनुराग आर्य, एसएसपी