चम्पावत। गौड़ी किमतोली सड़क में डिप्टेश्वर मंदिर के पास स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र (एससी) का भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। स्वाबलंबन केंद्र उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने, उन्हें निवेश से जोड़ने और रोजगार विकसित करने में मदद करेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र संभावित उद्यमियों की अंगुली थामने का काम करेंगे। इसमें प्राथमिकता देते हुए 100 महिलाओं का चयन किया जाएगा। उन्हें 176 प्रोजेक्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) व्यापार को बढ़ावा देने के लिए देश के पांच राज्यों में 100 स्वावलंबन कनेक्ट केंद्र (एससीके) स्थापित कर रहा है। यहां कुमाऊं केंद्र प्रभारी हिम्मत रौतेला, चम्पावत केंद्र प्रभारी सपना भंडारी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडे, हर्षित राय, विकास गिरी मौजूद रहे।