न्यूज- कोरियन एंटोनी
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आतंकी संगठन अलकायदा से प्रभावित होकर मॉड्यूल खड़ा करने वाला सरगना डाॅक्टर इश्तियाक अहमद ने रांची स्थित आवास में बड़ी लाइब्रेरी खोल रखी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस लाइब्रेरी को ढूंढ निकाला है। इस लाइब्रेरी में धार्मिक पुस्तकें व कुछ आपतिजनक सामग्री मिली है।
आरोपी डाॅक्टर व उसके साथी इन भोले-भाले युवकों को कयामत आने से पहले हिंदू व यहूदियों के खिलाफ लडऩे के लिए उकसाया जाता था। कुछ युवक आतंक की इस राह को छोडऩा चाहते थे, मगर उनको धमकी दी जाती थी कि अगर वापस लौटे तो पुलिस को सूचना देकर फंसा देंगे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी डाक्टर ने अपने आवास में बना रखी ये लाइब्रेरी काफी बड़ी हैं। इसमें काफी संख्या में धार्मिक व अन्य पुस्तकें हैं। यहां पर पढ़ाकर व वीडियो दिखाकर युवकों को हिंदू व यहूदियों के खिलाफ उकसाया जाता था।
युवकों से कहा जाता था कि पूरे विश्व में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। इसके खिलाफ मुस्लिमों को युद्ध लड़ना है। आरोपी के भड़काने पर युवाओं में कट्टरवाद पैदा हो गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि डाक्टर इश्तियाक दो लोगों से ऑनलाइन बात करता था।