निराश्रित जानवरों के लिए कार्य करने वाले पशु प्रेमियों ने मुख्य नगर आयुक्त से मुलाकात कर स्ट्रीट डॉग और अन्य निराश्रित जानवरों की सुरक्षा की मांग की।
देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि स्ट्रीट डॉग और पशुओं के साथ लोगों की ओर से अक्सर क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उस पर प्रभावी रोक लगाई जानी चाहिए ।
कहा कि जिन कुत्तों का बंध्याकरण हो रखा है, उनको वहां से शिफ्ट नहीं किया जाए, जहां वे वर्तमान स्थिति में हैं वहीं छोड़ा जाए। कहा कि जानवरों को दुर्घटना से बचाने के लिए उनके गले में रेडियम के पट्टे बांधे जाएं।