दियूरी वन पंचायत में वनाग्नि के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। सरपंच प्रेम सिंह नेगी की अध्यक्षता और वन दरोगा नवीन वर्मा के संचालन में हुई बैठक में जंगल को आग से सुरक्षित बचाने को लेकर चर्चा की। सभी लोगों से वनाग्नि नियंत्रण के लिए वन विभाग को सहयोग देने की अपील की गई।
यहां वन पंचायत सदस्य दिनेश सिंह बोहरा, अमर सिंह बोहरा, लक्ष्मी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा, रोशन सिंह बोहरा, कुंदन सिंह, नारायण सिंह, दशरथ सिंह, सुमित भट्ट, अमित बोहरा, संजय सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।