हरिद्वार(आरएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को चंद्राचार्य चौक पर रसोई गैस सिलेंडर और डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से आमजन पर महंगाई की मार पड़ रही है।महानगर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर संजय पालीवाल और पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार जिन वायदों और मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी, उन सभी मुद्दों को वह भूल गई है।मोदी सरकार में महंगाई हो या बेरोजगारी देश में बढ़ती ही जा रही है।