हरिद्वार। ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल के स 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र तनिष्क राठी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीयत स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है।
तनिष्क ने सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप 2025-26 में अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में तनिष्क ने बेहतरीन एकाग्रता और शानदार कौशल दिखाते हुए 397 का फाइनल स्कोर हासिल किया।
विद्यालय के प्राचार्य कुरियन एंटनी ने तनिष्क को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को तनिष्क से प्रेरणा लेनी चाहिए।