अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक को बलरामपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। नाबालिग बालिका को भी बरामद किया। सोमवार को दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक महिला ने अपनी नाबालिग बहिन के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने मामला दर्ज होने के बाद नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को बालिका की तलाश कर जल्द बरामद करने के निर्देश दिए गये।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा संजय पाठक ने नाबालिग बालिका की तलाश को पुलिस टीम का गठन किया गया। बीते रविवार को पुलिस टीम ने गुमशदा नाबालिग बालिका को पंकज कुमार के साथ से नई बस्ती तिराहा के पास जनपद बलरामपुर, यूपी से बरामद किया गया। बालिका से दुष्कर्म करने पर अभियुक्त पंकज कुमार को गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उनि दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला, पुलिस कर्मी हिमांशु, इंद्र कुमार शामिल रहे।