Warning sign. Blank warning sign. Vector illustration
श्रीनगर । रुद्रप्रयाग, चमोली के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जल स्तर श्रीनगर में चेतावनी स्तर(535 मीटर) से ऊपर रहा। जिसके कारण नदी किनारे घाट जल मग्न हो गए। जल स्तर पर प्रशासन सक्रियता निभाई गई। इस संदर्भ में अपर जिला अधिकारी पौड़ी इला गिरी ने की ओर से उप जिलाधिकारी श्रीनगर को जारी किए गए पत्र में सुरक्षा की दृष्टि से समस्त इकाइयों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर से अधिक प्रवाहित होने के कारण श्रीनगर बांध की झील से प्रात: साढ़े आठ बजे के करीब 2000-3000 क्यूमैक्स पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया है। जिससे नदी किनारे बसे जनमानस की सुरक्षा के लिए सचेत रखा जाए।