सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई अंदर लगी गोली फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके पर बाइक छोड़कर हो गए फरार
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
अपने घर के बाहर हुए हमले पर सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर उन्होंने कहा था कि सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद उन्हें आना-जाना कम करना पड़ा है। सलमान खान ने कहा कि सुरक्षा की वजह से रोज के काम में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा को लेकर मैं कुछ नहीं कर सकता। शूट के वक्त मैं गैलेक्सी से शूट के लिए जाता और शूट से गैलेक्सी की तरफ आता।’
सलमान खान से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो इस पर अभिनेता ने कहा ‘भगवान, अल्लाह सब ऊपर हैं। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है। कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेकर चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है।’
हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने अपनी निराशा जताई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 109.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।