न्यूज़- कोरियन एंटोनी
सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की चपेट में है। मौसम को लेकर अगले दो दिनों के लिए भविष्यवाणी कर दी है। वहीं दिल्ली आईजीआई की ओर से घने कोहरे को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे का कहर जारी है। इसी बीच दिल्ली हवाईअड्डे की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की ओर से आज और कल दो दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
कोहरे की चपेट में उत्तर भारत
मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई है। हाल ही में सैटेलाइट से एक तस्वीर जारी की गई है। जिसमें उत्तर भारत कोहरे की चपेट में नजर आ रहा है।
दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दृश्यता 250 से 400 मीटर के बीच रही। लेकिन, बहुत घने कोहरे की स्थिति रही। जबकि सुबह तीन बजे जीरो मीटर की दृश्यता रही और फिर साढ़े पांच बजे घने कोहरे में दृश्यता 50 मीटर तक बढ़ गई।
दिल्ली हवाईअड्डे पर घने कोहरे का अलर्ट