न्यूज़- कोरियन एंटोनी
एसएसपी ने बताया कि जांच में बंदी रक्षकों की लापरवाही सामने आई है। आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इटावा जिले में शनिवार को जिला कारागार में बंदी रक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई। बगिया में काम करने के बाद बंदी रक्षक ने एक बंदी को ही ताला लगाने के लिए चाबियां सौंप दीं। बंदी जेल के बाहर प्रेमिका और उसके अन्य साथियों के सहयोग से भागने में सफल हो गया।