30 वर्षीय सूरज पासी पुत्र हीरा लाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे चिकित्सक ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि सूरज पासी इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में काम करता था। उसकी पत्नी दस दिनों से मायके गई हुई थी।
बीते गुरुवार को वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल रुद्रपुर गया था। बताया कि वहां पर किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ और उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।