रुड़की।। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को मंगलौर-लंढोरा मार्ग स्थित सिद्ध पीठ श्री गोरक्षनाथ गोगामहाड़ी पर हवन का किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। नरेश कुमार भगत ने कहा कि संसार में गुरु से बड़ा किसी का स्थान नहीं है। जो व्यक्ति गुरु की शरण में चला जाता है उसका भगवान अवश्य बेड़ा पार करते हैं। इसके अलावा मोहल्ला मानक चौक स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में महामंडलेश्वर साध्वी मैत्रेई गिरी महाराज और साध्वी डॉ. निर्मला गिरी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया।