नशे का सेवन कर वाहन चला रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का एमवी एक्ट में चालान किया है। गुरुवार की देर शाम को पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग अभियान चला रखा था, जिसमें एक आरोपी शशांक कौशिक निवासी रुड़की नशे का सेवन कर वाहन चला रहा था।
पुलिस ने आरोपी को रोककर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक का एमवी एक्ट में चालान कर दिया है।