रुड़की। रविवार रात भगवानपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सोलानी नदी पुल के समीप एक युवक संदिग्ध सामान के साथ खड़ा दिखाई दिया। उसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 48 देशी अवैध शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन कुमार निवासी अकबरपुर कालसो बताया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।