रुड़की। गर्मियों की छुट्टी के बाद सभी स्कूल आज से खुल जाएंगे। सरकारी स्कूल एक जुलाई को खुल गए थे, लेकिन छात्रों की उपस्थिति कम रही। अधिकांश निजी स्कूल नहीं खुले थे। लेकिन सोमवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। गर्मियों में स्कूलों में 20 मई के आसपास छुट्टी हो गई थी। अवकाश के बाद स्कूल आमतौर पर एक जुलाई को खुलते हैं।
इस बार एक जुलाई को शनिवार था और उसके बाद फिर रविवार का अवकाश इसलिए अधिकांश निजी स्कूल तीन जुलाई से खुलेंगे। अवकाश के बाद बच्चों ने फिर से स्कूल जाने की तैयारी शुरू कर दी है। नया सेशन अप्रैल में ही शुरू हो चुका है।