रुड़की। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की ओर से सुनहरा वटवृक्ष के शहीदों को याद किया गया। हर माह के पहले रविवार को सुबह दस बजे दस मिनट शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों और अन्य लोग पहुंचे। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस वटवृक्ष में आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों ने 152 देशभक्तों को एक ही दिन में फांसी पर लटका दिया था।
संगठन के अध्यक्ष देशबंधु, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, शहीद जगदीश वत्स के भांजे श्रीगोपाल नारसन, डॉ.संजीव सैनी, रणवीर सिंह रावत, हरि शंकर सैनी, मोहम्मद मतीन, अनूप बंसल, यादवेंद्र शरण, राजबाला, राजकुमारी सैनी, नीतू सैनी, औरव, गुनगुन, प्रियंका सैनी, दीपिका सैनी ने विचार रखे। अनूप बंसल ने अपने दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्याम लाल का जीवन परिचय और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े उनके कई प्रेरक प्रसंगों को सुनाया। बाद में ब्लॉक स्थित स्मृति स्तंभ पर गए। वहां भी स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
ब्लॉक भगवानपुर में नवीन शरण निश्चल के नेतृत्व में स्मृति स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित किए जाने का कार्य किया गया। इस अवसर राजीव सैनी, मोहित सैनी, रंजीता, कविता, कमलेश सैनी, मधु सैनी ,राजपाल सिंह, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।