देहरादून। जिला अस्पताल कोरोनेशन में पार्किंग की समस्या का समाधान होने जा रहा है। डीएम सविन बंसल के प्रयासों से यहां पर जल्द ही लोगों के लिए ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। इसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। डीएम बंसल ने बताया कि पार्किंग के अलावा पार्किंग के अलावा ब्लड बैंक, हिलांस कैंटीन आदि का कार्य भी जल्द पूरा होने वाला है।
डीएम द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस किया गया है। लगातार उनकी ओर से सुविधाओं की मॉनीटरिंग की जा रही है। डीएम ने बताया कि 1.42 करोड की लागत से ब्लड बैंक बन रहा है। खून लाने, ले जाने के लिए रक्त गरूड़ जल्द उपलब्ध होगा। एसएसएनसीयू, आशा घर चला दिया है। प्रेमनगर अस्पताल में आईसीयू जल्द चलेगा। त्यूनी, विकासनगर, साहिया आदि जगहों पर व्यवस्थाएं सुधरवाई गई है।