लखनऊ, संविधान रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ. आंबेडकर के जन्मदिवस समारोह के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह सुबह हजरतगंज स्थित ‘संविधान शिल्पी’ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात, अंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित जन्म दिवस समारोह को संबोधित करेंगे। यह आयोजन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में होगा।