हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ और उत्तराखंड गन्ना निरीक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने गन्ना एवं चीनी उद्योग आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने गुरुवार को गुरुकुल हेलीपैड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिकायत की और उनसे आयुक्त का स्थानांतरण कर दूसरे योग्य अधिकारी की तैनाती की मांग की। इतना ही नहीं सीएम धामी के जाने के बाद आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।