रुड़की। कस्बा झबरेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व खाताखेड़ी निवासी युवक से हुई थी। उन्होंने पुत्री के विवाह में अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
दहेज को लेकर उसके साथ उसका पति व ससुराल वाले बात-बात पर उसके साथ गाली गलौज तथा मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। दो दिन पूर्व उसकी पुत्री के पति द्वारा तीन बार तलाक-तलाक-तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है।