रुड़की। प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन ब्यूरो उत्तराखंड के नवीन जैन के नेतृत्व में नहर किनारे लक्ष्मीबाई पार्क में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को पुष्प माला पहनाकर एकत्र राष्ट्र भक्तों ने श्रद्वाजंलि दी। नरेंद्र जैन ने भी कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में नाम लिखाया था। जिसे देश कभी भुला नहीं पाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, सुमित बिरला, सचिन गोंड़वाल, अनिल वर्मा, आशीष पंडित, अनुज आत्रेय, सुधीर चौधरी, नीरज कपिल, नरेश कुमार नागियांन, संजय कुमार, विक्की और राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।