रुडकी। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पर शहर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस, अधिवक्ता व अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने अपील की वह शहर, घर और अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखे। प्रदूषण और बीमारियों को दूर करने के लिए सफाई जरूरी है। रुड़की न्यायिक अधिकारियों की ओर से रामपुर मंडी में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) उदिशा सिंह के नेतृत्व में रामपुर चुंगी स्थित नवीन मंडी में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान किया गया। इस मौके पर मजिस्ट्रेट के स्टाफ के कर्मचारी, नगर पंचायत रामपुर, नवीन मंडी रामपुर चुंगी के अधिकारी, कर्मचारी और कोतवाली पुलिस ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर एपीओ राजीव अग्रवाल, नवीन मंडी चेयरमैन बृजेश त्यागी, एसएसआई प्रदीप तोमर, रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नईम अहमद सिद्दीकी, नवीन मंडी इंस्पेक्टर अल्केश सैनी, सचिव कुलदीप नौटियाल, मोहम्मद इस्लाम, अमित कुमार और अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।