हरिद्वार। छात्र की पिटाई कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने कोतवाली रानीपुर में आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिडकुल के द्वीप गंगा अपार्टमेंट निवासी पेशे से अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका पुत्र आर्यन 11वीं का छात्र है। रोजाना की तरह उसका पुत्र शिवालिक नगर में ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान एक फुकरा नाम के युवक ने उसके पुत्र से मोबाइल फोन पर संपर्क साधकरउसे बुला लिया, जिसके बाद वह उसे चिन्मय डिग्री कालेज के पास एक खाली मैदान में ले गया। मैदान में मौजूद कुछ युवकों के साथ मिलकर उसके बेटे को पीटा गया। यही नहीं उसके पुत्र की पिटाई कर वीडियो बनाकर उसे वॉयरल कर दिया गया। सोशल मीडिया पर पुत्र की पिटाई का वीडियो वॉयरल होने पर वह बेहद ही सदमे में है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर रहे है, जल्द ही पुलिस कार्रवाई करेगी।